लोहरा अस्तित्व बचाओ रैली 11 जनवरी को, सफलता को लेकर बनी रणनीति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में 11 जनवरी को लोहरा अस्तित्व बचाओ रैली होगी। इसकी सफलता को लेकर कांके सुंदर नगर में अनूप लोहरा की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को बैठक हुई। इसमें कांके, रातू, नामकोम, बेड़ो, चान्हो, तमाड़, नगड़ी, अरगोड़ा, हिनू सहित कई प्रखंड के आदिवासी लोहरा समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की ने कहा कि लंबे समय से खतियान में विसंगति के कारण जाति प्रमाण पत्र समय से निर्गत नहीं किया जा रहा है। इसके कारण सरकारी लाभ से वंचित हुए लोहरा जाति को सरकार विशेष पैकेज दे। खतियान में दर्ज लोहार को पहले की तरह लोहरा जाति की सभी सरकारी सुविधा सुलभता से मिले। साथ ही, लोहार जाति को पिछड़ी जाति में सूचीबद्ध करने का विरोध किया गया।

संरक्षक विरेन्द्र लोहरा ने कहा कि टीएसी झारखंड सरकार की अनुशंसा पत्र (पत्रांक 1063/23), टीआरआई रांची का शोध प्रतिवेदन (पत्रांक 521/2002), कार्मिक विभाग का आदेश (पत्रांक 355/2006) और उच्च न्यायालय की रांची बेंच के (सीडब्लूजेसी 448/1981) आदेश के अनुसार आएस खतियान में लोहरा के स्थान पर लोहार दर्ज हो गया है। इस आदेश के आलोक में राज्य सरकार को अधिसूचना जारी कर प्रकाशित करानी चाहिए।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता तिर्की ने कहा कि लोहरा के अस्तित्व को बचाने के लिए 11 जनवरी को पुराना विधानसभा मैदान में हजारों की संख्या में महिला- पुरुष पहुंचे। रैली में एकता का परिचय दें। अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखें।

बैठक में संरक्षक विरेन्द्र लोहरा, महादेव लोहरा, जगदीश लोहरा, संगीता लोहरा, सुनील लोहरा, तुलसी लोहरा, राहूल लोहरा, राजन लोहरा, रामविलास लोहरा, अनीता तिर्की, यशोदा कुमारी, अनीमा कुमारी, चरण लोहरा, प्रदीप लोहरा, संजय लोहरा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।