रांची। चावल और दाल को मिलाकर बनने वाली खिचड़ी सबसे खास होती है। सभी घरों में खिचड़ी जरूर बनती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही बहुत पौष्टिक भी होती है। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट इसके फायदे को बेहतर जानता है, तभी तो फिरायालाल स्थित अपने प्याऊ पर हर रोज खिचड़ी का वितरण करता है। आइए जानते हैं इस बारे में…
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल कहते हैं, खिचड़ी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चिकित्सकों की मानें, तो दाल और चावल मिलाकर बनायी जाने वाली खिचड़ी में कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, वाटर, फाइबर्स जैसे कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसे खाने से इनडाइजेशन से बचाव होता है, वजह कम करने में लाभदायक होती है।
खिचड़ी डायबिटीज से बचाव में मदद करती है। खिचड़ी वात, पित्त और कफ से बचाव में हेल्पफुल है। भारत के अलावा मध्य पूर्व के देशों, कई अफ्रीकन देश, मोरक्को, इजिप्ट जैसे देशों में खिचड़ी काफी पसंद की जाती है।
बताते चलें कि, काफी दिनों से प्याऊ पर हर रोज सैकड़ों जरूरतमंदों का पेट यहां मिलने वाली खिचड़ी से भरता है। इसमें रिक्शा वाले, खोमचा वाले, ठेला लगाने और चलाने वाले, मांग-चांग कर खाने वाले अधिसंख्य लोग शामिल हैं।

शुक्रवार को मौके पर अध्यक्ष नरेश कुमार, दिवाकर राजगढ़िया, सुनील माथुर, लक्ष्मी गुप्ता, नीरज शाह, रोहित जायसवाल, हर्षवर्धन समेत भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।