संसद की सुरक्षा में चूक : आरोपियों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज, पास को लेकर भाजपा सांसद ने कही ये बात

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। संसद की सुरक्षा में चूक होने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी कानून यूएपीए धारा के तहत मामला दर्ज किया है। संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के लिए 8 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पास को लेकर भाजपा सांसद का बयान भी सामने आ गया है।

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल बताया कि ने लोकसभा में सेंध लगाकर विरोध करने वाले सभी 6 आरोपियों पर आतंकी कानून यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच चल रही है।

संसद सुरक्षा चूक पर राज्यसभा में हंगामा कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित कर दिया गया है।

लोकसभा सचिवालय ने 13 दिसंबर, 2023 की सुरक्षा चूक की घटना के लिए 8 कर्मियों को निलंबित किया। सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है।

इस घटना पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कल जो घटना हुई, उसकी सबने निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…आपने (लोकसभा अध्यक्ष) घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस प्रकार से संसद में अराजक स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।’

मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने लोकसभा अध्यक्ष को सूचित किया कि घुसपैठियों में से एक का पिता उनके निर्वाचन क्षेत्र के हैं। उन्होंने आगंतुक पास मांगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के बारे में उनके पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।