Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : कल के लिए येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। सदी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। इस बीच कल के ल‍िए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 29 दिसंबर को दी।

कांके का तापमान 6.4 डिग्री

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार 29 दिसंबर को कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

तापमान में बढ़ोतरी संभव

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसक बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

31 दिसंबर तक ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 30 और दिसंबर को सुबह में मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। आसमान में मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

1 जनवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 1 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

2 जनवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 2 को उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ेगा।

3-4 जनवरी को यहां बारिश

3 और 4 जनवरी को भी हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। इसका असर पूरे राज्‍य में कहीं-कहीं देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिर जाएगा। न्‍यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने 30 दिसंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार पश्चिमी, निकटवर्ती मध्‍य और दक्षिण भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में पड़ेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।