Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तापमान पहुंचा 12 डिग्री सेसि, कल से ऐसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। तूफान ‘मिचौंग’ का असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिला। आकाश में बादल छाये रहे। कई दिनों तक बारिश हुई। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्‍यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 दिसंबर को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

10 दिसंबर को ये स्थिति

मौसम केंद्र के अनुसार 10 दिसंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। बारिश होने की उम्‍मीद नहीं है। मौसम शुष्‍क रहेगा।

11 दिसंबर को ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।