Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कांके का तापमान 5 डिग्री, 18 दिसंबर से बदलेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 दिसंबर को दी।

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार कांके का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

तापमान में गिरावट होगी

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

17 दिसंबर तक ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 16 और 17 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

18 से ऐसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के अनुसार 18 और 19 दिसंबर को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।