Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट, कल से ये होगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। समय गुजरने के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। कल यानी 18 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 17 दिसंबर को दी है।

तापमान में गिरावट होगा

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

18 दिसंबर को ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 18 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

19 दिसंबर से ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 19 और 20 दिसंबर को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

21 दिसंबर से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

केंद्र के अनुसार राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, रांची और अन्‍य जिलों में पड़ने की संभावना है।

ये है जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।