Jharkhand : बीते 48 घंटे में 2.7 डिग्री गिरा तापमान, जानें अपने जिले का पारा

मौसम झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र के न्‍यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह 27 दिसंबर, 2023 को 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हवा 1.4 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।

गरीबों की बढ़ी परेशानी

तापमान में गिरावट आने की वजह से लोग घरों में अलाव या हीटर का सहारा ले रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को हो रही है। फुटपाथ पर रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है।

तापमान गिरना सामान्‍य

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के मुताबिक यह तापमान असमान्‍य नहीं है। इस मौसम में तापमान में अमूमन गिरावट दर्ज की ही जाती है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्‍मीद है।

शहर से कम तापमान

सामान्‍य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक का अंतर देखा जाता है।

सावधान रहने की जरूरत

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।