Jharkhand : कांके के तापमान में मामूली बढ़ोतरी, राहत नहीं

मौसम झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्‍यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इससे राहत नहीं मिली है। वातावरण में कनकनी बरकरार है। तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हवा 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।

पारा गिराता ही है

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के मुताबिक यह तापमान असमान्‍य नहीं है। इस मौसम में तापमान में अमूमन गिरावट दर्ज की ही जाती है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्‍मीद है।

शहर से कम

सामान्‍य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक का अंतर देखा जाता है।

सतर्क रहें

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

यह है तापमान

तारीख                                 न्‍यूनतम तापमान
15 दिसंबर                            5.0
16 दिसंबर                            4.0
17 दिसंबर                            5.0
(नोट : तापमान बीएयू के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के मुताबिक और डिग्री सेल्सियस में।)

यहां पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।