Jharkhand : बड़े पैमाने पर राज्‍य सेवा के अफसरों की प्रोन्‍नति, विशेष सचिव तक बने, यहां देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को प्रोन्‍नति दी है। उन्‍हें अपर सचिव से विशेष सचिव, संयुक्‍त सचिव के अपर सचिव और अपर समाहर्ता एवं समकक्ष से संयुक्‍त सचिव रैंक में प्रोन्‍नति दी गई है। प्रोन्‍नति के बाद भी उनकी पोस्टिंग नहीं बदली गई है। कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

कार्मिक विभाग ने प्रोन्‍नति संबंधी आदेश 26 दिसंबर, 2023 को जारी किया। इसमें कहा गया है कि प्रोन्‍नत पद का वास्‍तविक वित्तीय लाभ एवं अन्‍य सुविधाएं पदस्‍थापित पद पर पदभार ग्रहण की तिथि से देय होगा।

विशेष सचिव में इन्‍हें प्रोन्‍न्‍ति

  • संजय कुमार : जल संसाधन
  • जय किशोर प्रसाद : स्‍वास्‍थ्‍य विभाग
  • राजेश कुमार राय : डीडीसी, गढ़वा
  • विधान चंद्र चौधरी : भवन निर्माण विभाग
  • राजीव रंजन कुमार : पेयजल विभाग
  • शैलेंद्र कुमार लाल : नगर आयुक्‍त, हजारीबाग
  • सुधीर बाड़ा : पीडी, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची
  • राजदीप संजय लाल जॉन : वन विभाग
  • अनिल कुमार तिर्की : अपर समाहर्ता, कोडरमा

अपर सचिव में इन्‍हें प्रोन्‍नति

  • सरिता दास : गृह विभाग, रांची
  • शाहिद अख्‍तर : उप विकास आयुक्‍त, पाकुड़
  • सुधीर कुमार : जीएम, विवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • राजीव रंजन : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग
  • अनिरुद्ध कुमार सिन्‍हा : वित्त विभाग
  • ओम प्रकाश साह : कार्मिक विभाग
  • रणजीत कुमार सिन्‍हा : वित्त मंत्री के आप्‍त सचिव
  • कुमकुम प्रसाद : उप निर्वाचन आयुक्‍त, रांची
  • अखौरी शशांक सिन्‍हा : पथ निर्माण विभाग
  • मनोज कुमार रंजन : खान विभाग
  • शैल प्रभा कुजूर : ग्रामीण विकास विभाग
  • रोबिन टोप्‍पो : उप विकास आयुक्‍त, रामगढ़
  • नयन तारा केरकेट्टा : निदेशक (प्रशासन), कृषि विभाग

संयुक्‍त सचिव में इन्‍हें प्रोन्‍नति

  • ज्‍योत्‍सना सिंह : निदेशक, राष्‍ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जमशेदपुर
  • मंजू रानी स्‍वांसी : अपर समाहर्ता, पाकुड़
  • अमर कुमार : कार्मिक विभाग
  • मो आसिफ हसन : कार्मिक विभाग
  • जावेद अनवर इदरीसी : निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका
  • सुरेंद्र कुमार : अपर समार्हता, जामताड़ा
  • मनोज कुमार : निदेशक प्रशासन, गृह (कारा), रांची
  • मधुमिता कुमारी, उप सचिव, जेएसएससी
  • श्रीमती मीना : संयुक्‍त निदेशक, एटीआई
  • कमलकांत गुप्‍ता : अपर जिला दंडाधिकारी, धनबाद
  • चिंटु दोराईबुरू : कार्मिक विभाग
  • सुषमा नीलम सोरेंग : सचिव, प्रादेशि‍क परिवहन प्राधिकार, सिहभूम
  • कुंवर सिंह पाहन : अपर नगर आयुक्‍त, रांची नगर निगम
  • स्‍मृता कुमारी : उप नगर आयुक्‍त, गिरिडीह नगर निगम

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।