Jharkhand: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के बाद गोड्डा जेल में छापेमारी, सभी वार्डों की जांच, जानिए क्या मिली थी सूचना

झारखंड
Spread the love

गोड्डा। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के बाद अब झारखंड के गोड्डा मंडल कारा में मंगलवार को छापेमारी की गयी। इस दौरान सभी कैदी वार्डों की जांच की गयी।

इस दौरान बंदियों से पूछताछ भी की गयी। गोड्डा के उपायुक्त जीशान कमर के नेतृत्व में सुबह में जेल में छापेमारी की गयी। जेल से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। बताते चलें कि, पिछले दिन सोमवार को भी झारखंड के कई जिलों की जेलों में छापेमारी की गयी थी।

हालांकि कहीं से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की खबर नहीं है। डीसी के नेतृत्व में विभिन्न जेलों में हुई छापेमारी के दौरान बंदियों से भी पूछताछ की गयी थी और उनके भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी थी।

गोड्डा के उपायुक्त जीशान कमर के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह जेल में सघन छापेमारी की गयी। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में कैदी वार्डों की तलाशी ली गयी। विभिन्न वार्डों में बंद विचाराधीन कैदियों से अधिकारियों ने पूछताछ की।

छापेमारी अभियान में जेल अधीक्षक, एसडीपीओ जेपीएन चौधरी और अलग-अलग थानों की पुलिस थी। तकरीबन दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी इसमें लगाए गए थे। नशीले पदार्थों की भी जांच की गयी। हालांकि कुछ भी आपत्तिजनक सामान मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।