
भोपाल। मध्य प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद लगातार नए फैसले लिए जा रहे हैं। इस क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा से जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा दी गई। कांग्रेस ने भाजपा पर इतिहास मिटाने का आरोप लगाया है।
पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाई गई। उनकी तस्वीर को संविधान के जनक बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर से बदल दिया गया है।
डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र था। कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का इतिहास मिटाना चाहती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।