सम्मान समारोह में सैंकड़ों लोगों ने ली भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो की सदस्यता

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

औरंगाबाद। भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने औरंगाबाद में अभिनन्दन सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया। इसमे सैकड़ों लोगों ने ब्‍यूरों की सदस्यता ग्रहण की। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि ब्यूरो के राष्ट्रीय निदेशक ब्रजेश चंद्रवंशी थे।

चंद्रवंशी ने कि ब्‍यूरो हर जरुरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहने वाला संस्था है। अपर निदेशक अभिजीत कुमार ने लोगों से अनुशासन के साथ दायित्व को पूरा करने और ईमानदारी से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की अपील की। सहायक निदेशक सत्यानंद कुमार ने नये सदस्यों को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व का बोध कराया। साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कही।

बिहार के राज्य निदेशक अविनाश सिंह ने कहा कि‍ आज भ्रष्‍टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है। इसपर त्वरित नियंत्रण की जरूरत है। उत्तर प्रदेश से आये राज्य निदेशक जगदंबा सिंह ने ब्यूरो के उदेश्यों के बारे में अपने विचार साझा किए।

मंच का संचालन आदित्य श्रीवास्तव ने किया। समारोह में एसीआईबी न्यूज़ का भी शुभारंभ किया गया। इसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के गया जिला के रीजनल डायरेक्टर संतोष कुमार, अनिल कुमार, अर्जुन पाठक, गया जिला मीडिया सेल राजेश कुमार मिश्रा के साथ कई पदधारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।