
Horoscope Today : 25 दिसंबर, 2023
मेष
बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वयं को परिवार सहित किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल करेंगे। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष
किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। प्रेमीजनों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
मिथुन
दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेसमैन को कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में होगा। ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। दोस्तों के साथ बातकर के मूड अच्छा होगा। लवमेट्स शादी की बात घर पर कर सकते हैं। घरवाले मान लेंगे।
कर्क
संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में गलतियां हो सकती है। अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, तो लाभ होगा।
सिंह
उन चीजों को महत्व दें, जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने पर अच्छा लगेगा।
कन्या
किसी दोस्त से कोई बात शेयर करेंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। करियर की नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा।
तुला
दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहे हैं तो दिन शुभ है। गुस्से पर कंट्रोल करें। इससे बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक
प्रोफेशर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
धनु
सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लें। नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। पहले जिस मित्र से अनबन हुई थी, वह दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा।
मकर
दिन खास रहेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बंटा सकते हैं। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें।
कुंभ
दिन सामान्य रहेगा। कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। समाज में सामाजिक कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए दिन शुभ है।
मीन
दिन बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस वाले जरूरी कागजों को संभालकर रखें। कागजी कार्रवाई में सावधानी रखें। कानूनी मामले में राहत मिलने के असार हैं। परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।