Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 8 दिसंबर, 2023

मेष

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी के मौके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी कोई इच्छा पूरी कर सकता है। आसपास के कुछ लोग मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन

दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन फेवर में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है। नशा से दूर रहें।

कन्या

कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो धैर्य बनाये रखना चाहिए। मेहनत रंग लायेगी।

तुला

किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी काम की तारीफ कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक

बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। सभी काम में सफलता मिलेगी। आपमें भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से बहुत खुश रहेंगे। समस्याओं का निवारण होगा।

धनु

दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। समस्याएं सुलझ जायेगी।

मकर

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। दूसरों की बातों में दखल देने से बचना चाहिए। किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन

आर्थिक प्रगति होनी तय है। धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का सही समय है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।