Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 7 दिसंबर, 2023

मेष

दिन ठीक-ठाक रहेगा। गलतफहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। थोड़ी थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय और भी बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन, विवाह कार्यक्रम आदि में जा सकते हैं। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वृष

शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

मिथुन

मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीद सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे मन खुश रहेगा। अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क

किसी मित्र की मदद से काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में रूझान बढ़ेगा। समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। कार्य सफल होंगे। कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्यपूर्वक की गई बातचीत पक्ष में होगी।

सिंह

अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। काम मन-मुताबिक पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहतमंद भी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। मन में सकारात्मकता रहेगी।

कन्या

दिनमिला जुला रहेगा। ऑफिस में काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। नशा से दूर रहें।

तुला

दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक

दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अवसर मिलेगा। ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार मन में आयेंगे।

धनु

कामकाज निपटाने के लिए नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है। घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

मकर

परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में ज्यादा टाइम लग सकता है। मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन

कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। किसी प्रयोजन की हल्की चिंता रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।