
रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर को किया गया। इसके साथ विद्यालय में आयोजित हुए इंटर हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट, इंटर हाउस रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता, इंटर हाउस दही हांडी प्रतियोगिता, इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को योग एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच लगभग 340 प्रमाण पत्र देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सभी सदनों को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया था। ग्रुप ‘अ’ में कक्षा षष्ठी से सातवीं, ग्रुप ‘ब’ में आठवीं और नवीं एवं ग्रुप ‘स’ में ग्यारवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को सम्मिलित किया गया था।
इसमें बैडमिंटन टूर्नामेंट में ग्रुप ‘अ’ में बायरन सदन को प्रथम, इलियट सदन को द्वितीय और कीट्स सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। ग्रुप ‘ब‘ में कीट्स सदन को प्रथम, शेक्सपीयर सदन को द्वितीय एवं बायरॉन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। ग्रुप ‘स‘ में इलियट को प्रथम, बायरन को द्वितीय और कीट्स सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।
इंटर हाउस रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में बायरन सदन को तीनों ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त हुए। इंटर हाउस दही हांडी प्रतियोगिता में कीट्स सदन को प्रथम स्थान प्राप्त हुए।
इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट में लड़कियों के ग्रुप ‘अ’ एवं ‘ब’ में शेक्सपीयर को प्रथम और ग्रुप ‘स’ में कीट्स सदन को प्रथम स्थान प्राप्त हुए। लड़कों के ग्रुप ‘अ’ में बायरन को प्रथम, ग्रुप ‘ब‘ में इलियट को प्रथम तथा ग्रुप ‘स‘ में कीट्स को प्रथम स्थान प्राप्त हुए।
इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों को फिट इंडिया से अवगत कराते हुए नियमित रूप से शारीरिक श्रम के साथ-साथ योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाने की बात कही। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक को-आर्डिनेटर रवि शेखर, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा, परीक्षा नियंत्रक ए.के. श्रीवास्तव के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।