रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे होंगे। पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। इसका आदेश राजभवन सचिवालय ने 20 दिसंबर, 2023 को जारी कर दिया।
झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने डॉ. सुनील चंद्र दुबे को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ दुबे वर्तमान में सहायक महानिदेशक, पौधा संरक्षण और जैव सुरक्षा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पद पर पदस्थापित हैं।
पदभार ग्रहण करने की तिथि से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में तीन वर्ष पदस्थापित किए जाते हैं। तीन वर्ष से अधिक अवधि तक वह इस पद पर नहीं बने रहेंगे। नियुक्ति उनके मूल विभाग से सतर्कता मंजूरी के अधीन है।
जानकारी हो कि तत्कालीन कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह के रिटायर होने के बाद इस पद का प्रभार कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीख पी को दिया गया था। राज्यपाल सचिवालय के आदेश के आलोक में वे रूटीन कार्य देख रहे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।