बधाई देने पहुंचे थे डीजीपी, हो गए सस्‍पेंड, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

तेलंगाना। बधाई देना एक सिष्‍टाचार है। बधाई देने से भी लगा कोई सस्‍पेंड हो सकता है। आपका जवाब शायद नहीं होगा। हालांकि बधाई देने पहुंचे एक डीजीपी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। यह मामला तेलंगाना का है।

रविवार को चार राज्‍यों के चुनाव परिणाम आए। तेलंगाना में पूरी बहुमत से कांग्रेस पार्टी सत्ता में लौटी है। मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस ने यहां बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। यह अंत में परिणाम में बदल गया।

रूझान देखकर तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी के पास पहुंच गए। उन्‍होंने अंतिम रिजल्‍ट आने का भी इंतजार नहीं किया। उनके इस कदम को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया। इसे आदर्श आचार संहित का उल्‍लंघन माना।

चुनाव आयोग ने डीजीपी अंजनी कुमार को सस्‍पेंड कर दिया। इसके अलावा भी कुछ अन्‍य पुलिस के आलाअधिकारियों पर कार्रवाई करने की सूचना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।