नए साल की शुभकानाएं देकर उपायुक्‍त ने दी ये सलाह

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही, कुछ सलाह दी। उपायुक्‍त ने कहा कि‍ नया वर्ष हम सभी के लोगों के लिए सुख-शांति का संदेश लेकर लाए, यही कामना रहेगा। नववर्ष की शुरुआत इसी सौहार्द वातावरण में करें।

अनुशासन का परिचय दें

उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि‍ नववर्ष में लोग अपने घर से घूमने पिकनिक मनाने जाते है, क्योंकि रांची जिला में एक से एक नैसर्गिक सुंदरता, अद्भुत यहां के नजारे है। इसे सभी अपने प्रियजन, दोस्त, परिवार के साथ देखने निकलते है। उपायुक्त ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा की इन जगहों पर जा कर अनुशासन का परिचय दें। जिससे कोई अप्रिय घटना नही घटे। वहां जाकर स्वच्छता का भी ख्याल रखें, ताकि ये टूरिस्ट प्‍वाइंट स्वच्छ रहें।

पुलिस और मजिस्ट्रेट नियुक्त

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि‍ जिला प्रशासन की तरफ से सारे टूरिस्ट प्‍वाइंट पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति पर्याप्त संख्या में रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटे।

जिला प्रशासन की पैनी नजर

उपायुक्त ने बताया कि‍ शहर में ऐसे इलाके जहां पूर्व में कोई घटना-दुर्घटना घटी है, वहां जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस प्रशासन को देना आवश्यक रहेगा, वह जरूर रहेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।