नई दिल्ली। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इस क्रम में झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे को भी बदल दिया गया। झारखंड के प्रभारी जीए मीर बनाए गए। उन्हें पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 23 दिसंबर, 2023 को 12 महासचिव और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव के तौर पर बरकरार रखा गया है। हालांकि उसे उत्तर प्रदेश की प्रभारी की भूमिका से हटा दिया गया है। वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे। महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
अजय माकन पार्टी कोषाध्यक्ष रहेंगे। मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश के प्रभार वापस लिया गया है। अब वह सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है। वह पहले से ही असम के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को महसचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। महासचिव कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है। सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी बने रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।