मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय मिलने लगी रंगीन मछलियां, ये प्रजातियां उपलब्‍ध

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड के गुमला स्थित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय से मत्स्य किसान अब रंगीन मछलियां खरीद सकते हैं। इस महाविद्यालय में रंगीन मछलियों की कई प्रजातियां उपलब्ध है। मत्स्य किसान इसे खरीदकर अपने रोजगार के लिए पालन और प्रजनन के लिए उपयोग कर सकते हैं।

एक्वेरियम प्रेमी यहां से मछली खरीदकर अपने एक्वेरियम में भी सजा सकते हैं। वर्तमान में विक्रय के लिए उपलब्ध मछली प्रजातियों में मोली, विडो टेट्रा, रेड टेल शार्क, ऑस्कर और कॉई कार्प शामिल हैं।

अब तक महाविद्यालय से 100 मोली मछली की बिक्री हुई है। इसे गुमला जिले के आकाश ठाकुर ने अपने एक्वेरियम की दुकान के लिए खरीदा है। रंगीन मछली खरीदने के इच्छुक लोग महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डॉ. केएस विसडम से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।