स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्‍वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव 3 दिसंबर को बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेकॉन के मुख्य महाप्रबंधक (सिविल एंड आर्किटेक्चरल) जयंत कुमार झा और विशिष्ट अतिथि श्रीमती कंचन थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर दीपवंदना से की गई। स्कूल के अध्यक्ष नारायण जालान, उपाध्यक्ष प्रियंका जालान, आकाश जालान, प्राचार्या सीमा चितलांगिया, प्रधानlध्यापिका गुंजन भसीन सहित विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का थीम ‘स्कूल लाइफ की जर्नी’ था। इसमें स्कूल के प्रथम दिन से लेकर आखिरी दिन तक के इमोशंस और फीलिंग्स को दर्शाया गया।

किंडर गार्टन के बच्चों ने स्कूल के पहले दिन से लेकर KG तक की सारी यादों को अपने नृत्य द्वारा तरो-ताजा कर दिया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने डांस, कंटेम्प्रेरी डांस, ड्यनोसौर राइम्स से सबका मनमोह लिया। बच्चों ने PTM पर आधारित हास्य नाटिका का मंचन कर अपने जीवन्त अभिनय से सबका मन मोह लिया।

इसके अलावा बच्चों ने इंडोवेस्टर्न डांस, अम्ब्रेला डांस, कव्वाली, कंटेम्परेरी, हिपहॉप डांस का खूबसूरत प्रदर्शन कर वहां के मौहोल में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के Alumini  को स्टेज पर बुलाया गया, जो आज जीवन में एकमुकाम हासिल कर चुके हैं। अपना, अपने माता-पिता और ब्रिजफोर्ड का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आर्ची को स्कॉलरली अवार्ड दिया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के भीतर की प्रतिभा निखरती है। यही बच्चे आगे चलकर देश का सुनहरा भविष्य बनेंगे। इस दौरान स्कूल की इंचार्ज सविता पाहवा और सीनियर टीचर इफ़्फ़त राना, सीमा झा सहित स्कूल के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।