मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आर्चबिशप हाउस पहुंचे, राज्यवासियों को क्रिसमस की दी बधाई

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस 23 दिसंबर को पहुंचे। वहां आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए।

मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ‘क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘क्रिसमस’ का पर्व हमसभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का पर्व होता है। मैं ‘क्रिसमस’ पर्व के मौके पर पूरे झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि की कामना करता हूं।

इस अवसर पर आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो, सहायक धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्करेन्हास, फादर मुकुल कुल्लू, फादर असित टोप्पो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।