बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव अस्‍पताल में भर्ती

अन्य राज्य देश
Spread the love

हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे मिलने और उनका हालचाल लेने के लिए कई लोग अस्‍पताल पहुंचे। यह जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्‍यमंत्री गुरुवार यानी 7 दिसंबर, 2023 की रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। गिरने पर उन्‍हें चोट आई है। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीआरएस एमएलसी के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मिलने के लिए यशोदा अस्पताल पहुंचीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’

जानकारी हो कि 3 दिसंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव का रिजल्‍ट आया था। इसमें केसीआर को बड़ा झटका लगा था। पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।