पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर आई बड़ी खबर, जानें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मोदी सरकार लोगों को बड़ी राहत का तोहफा दे सकती है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने की योजना बना रही है। इसपर जल्‍द ही फैसला हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। ऐसे में सरकार सरकार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा शुरू कर दी है।

ऑयल कंपनियों को वर्ष, 2022 में पेट्रोल पर ₹17 प्रति लीटर और डीजल पर ₹35 प्रति लीटर घाटा हो रहा था। इसके विपरीत वर्तमान में कंपनियां पेट्रोल पर ₹8-10 प्रति लीटर और डीजल पर ₹3-4 प्रति लीटर का लाभ कमा रही हैं।

बतातें चलें कि 21 मई, 2022 को केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कमी करने की घोषणा की थी। इसके बाद पूरे देश में इसके दाम घटे थे। इसके बाद कीमत स्थिर चल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।