Big News: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के लोहरदगा और रांची समेत पांच ठिकानों पर आईटी की रेड

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आ रही है, राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर पर आईटी ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम ने धीरज साहू के लोहरदगा और रांची स्थित आवास पर छापा मारा है। आईटी की टीम पहले लोहरदगा पहुंची थी। उसके बाद रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी की।

मिली जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है। यह सर्वे झारखंड की रांची, लोहरदगा और ओडिशा में स्थित तकरीबन पांच ठिकानों पर चल रही है। राजधानी रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन में भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है, जहां लगातार छानबीन चल रही है।

जानकारी के अनुसार टीम कागजातों को खंगाल रही है। रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन के बाहर मौजूद धीरज साहू के यहां काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि वह जब सुबह पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से रोका गया। कहा गया कि कल आएं। वहीं दरवाजे पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। किसी को भी आने-जाने से रोका जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।