मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत किसी परिचय की मोहताज नहीं है। आए दिन वह चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वह लगातार कमेंट करती रहती है।
अभिनेत्री महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के दौरान और उसके गिरने के बाद वह काफी चर्चा में थी। उद्धव सरकार ने उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया था। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर सरकार को ‘श्राप’ दिया था। सरकार गिरने के बाद वह वीडियो खूब वायरल हुआ था।
एक बार फिर कंगना रनौत चर्चा में है। उसे लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूचना के मुताबिक अगले साल 2024 का चुनाव लड़कर अभिनेत्री अपना राजनीतिक करियर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अभिनेत्री के पिता अमरदीप रनौत ने कहा कि कंगना विशेष रूप से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। यह रहस्योद्घाटन कंगना रनौत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कुल्लू में उनके आवास पर हाल ही में हुई बैठक के बाद हुआ। सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।