
नई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही है, TMC सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका लगा है। महुआ मोइत्रा की सांसदी चली गई है। कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बता दें कि महुआ मोइत्रा लोकसभा की सदस्य थीं।
महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही को 11 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन की घोषणा की। इस दौरान स्पीकर ने कहा, ‘यह सदन समिति के निष्कर्ष को स्वीकार करता है कि महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था। इसलिए, उनका सांसद बने रहना उचित नहीं है।’
संसद से अपने निष्कासन को लेकर महुआ मोइत्रा ने नाराजगी जाहिर की है। महुआ ने कहा कि एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है। यह आपके (बीजेपी) के अंत की शुरुआत है।
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा परिस्थितियों की शिकार हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ लड़ेगी। यह घटना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
ममता ने आगे कहा कि बीजेपी का रवैया देखकर दुख हो रहा है। बीजेपी ने लोकतंत्र को कैसे धोखा दिया है। उन्होंने महुआ को अपना रुख स्पष्ट करने की अनुमति नहीं दी। महुआ के साथ अन्याय हुआ है।