वर्ष, 2024 के अंत तक बरलंगा-नेमरा-कसमार सीधा बंगाल से होगा कनेक्ट

झारखंड
Spread the love

  • सीएम की चचेरी बहन सह गोला की पार्षद रेखा सोरेन ने जताई खुशी

प्रिंस वर्मा

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ को बड़ी सौगात दी है। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा में रहने वाले हज़ारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरा होने जा रही है। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा से पश्चिम बंगाल सीमा तक 28 किमी लंबी टू लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य वर्ष, 2024 के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। इससे रामगढ़ और बोकारो जाने वाले हजारों लोगों को सहूलियत होगी।

पुल-पुलिया का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती बरलंगा चौक से नेमरा, पिरगुल, सुदी, मैंजरा, कसमार, खैराचातर होते हुए पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य जारी है। बरलंगा थाना से कसमार की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। उक्त सड़क पर आवागमन के लिए कई पुल-पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। नेमरा के बडकानाला, राजा बांध, चौडा नदी, मंगल चंडी में पुल का निर्माण, दर्जनों छोटे -छोटे पुलिया का निर्माण आदि शामिल हैं। सड़क को पूर्व के सर्वे अनुसार ज्यादा फोकस वन भूमि एवं गैरमजरूआ जमीन पर किया गया है।

जमशेदपुर का सफर आसान

कैबिनेट की बैठक में उक्त सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लगभग 28 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 176 करोड़ 30 लाख रुपये की मंजूरी दी गई थी। इस सड़क के निर्माण होने से नेमरा गांव के लोगों को बोकारो, बहादुरपुर, खैराचार व पश्चिम बंगाल से सीधा संपर्क हो जाएगा। यहां से जमशेदपुर का सफर भी आसान हो जाएगा। नेमरा क्षेत्र के लोगों को गोला होकर बोकारो, बहादुरपुर, खैराचातर जाने के लिए लोगों को एक सौ से अधिक किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क बन जाने के बाद उक्त क्षेत्र की दूरी आधे से भी कम हो जाएगी।

सड़क बनने से किसानों को लाभ

नेमरा से पश्चिम बंगाल सीमा तक बनने वाली टू लेन सड़क लोगों के लिए वरदान साबित होगा। सड़क के बनने से दो जिला के हज़ारों किसानों को लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये भी बोकारो जाने में दिक्कत नही होगा। सड़क नहीं रहने से नेमरा और बरलंगा क लोगो को 40 किमी की दूरी तय बोकारो जाना पड़ता था। अब टू लेन सड़क बनने से 40 किमी की दूरी कम होगी। जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ग्रामीणों ने मनाई खुशियां

सड़क की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को ढोल नगाड़े बजाकर नाचते गाते खुशियां मनाई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नही रहने से काफी परेशानी होती थी। अब सड़क बनेगा तो आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा।

रेखा सोरेन

सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण करें

गोला प्रखंड की जिला पार्षद सह मुख्‍यमंत्री की चचेरी बहन रेखा सोरेन ने कहा कि लोगो की वर्षों पुरानी मांग धरातल पर उतर चुकी हैं। उम्मीद हैं कि वर्ष 2024 के अंत तक यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क के बन जाने से स्थानीय राहगीरों को काफी सुविधा होगी। कारोबारी, किसान एवं आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। कंपनी गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करें।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।