गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित गुमला स्थित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में 16 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2023 के बीच वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी छात्र-छात्राओं को तीन समूहों में बांटा गया। एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में किलर व्हेल प्रथम स्थान एवं वाइट शार्क द्वितीय स्थान पर रहे।
समूहों का नाम मछलियों के नाम पर किलर व्हेल, वाइट शार्क एवं गंगेटिक डॉलफिन रखा गया। यह प्रतियोगिता तीनों समूहों के बीच आयोजित किया गया। इसमें सभी छात्र एवं छात्राओं के लिए एथलेटिक्स के साथ साथ इनडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया।
एथलेटिक्स में रेस, शॉट पुट, डिसकस थ्रो और जैव्लिन थ्रो का आयोजन किया गया। इनडोर खेलों में शतरंज, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का आयोजन किया गया। आउटडोर खेलों में वॉली बॉल, क्रिकेट और कब्बडी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी वर्षों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह के मार्गदर्शन में खेलकूद प्रभारी सह सहायक प्राध्यापक डॉ. गुलशन की निगरानी में आयोजित किया गया। सभी खेलों के सफल संचालन में संस्थान के सभी सहायक प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं और सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छात्रों की इस सफलता पर महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता एवं अन्य सभी सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने उनकी सफलता के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।