मुंबई। एक्टर सोनू सूद एक बार फिर आशा की किरण बनकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चेन्नई फ्लड रिलीफ की सहायता की है। उनकी कोशिश सिर्फ चक्रवात मिचौंग से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए आशा की किरण भी प्रदान करना है।
सोनू सूद अपने फाउंडेशन द सोनू सूद फाउंडेशन के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित है।
सोनू और उनकी टीम कई पहलुओं में शामिल हैं। इसमें एसेंशियल सप्लाई डिस्ट्रीब्यूट करना, मेडिकल ऐड प्रदान करना और घरों का रिकंस्ट्रक्शन करना शामिल है। एक्टर सक्रिय रूप से यह सुनिश्चित करते हुए राहत कार्यों की देखरेख और ऑपरेशन्स में शामिल हैं, जिससे सहायता सबसे कमजोर समुदायों तक पहुंचे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू ने अपना पहला प्रोडक्शन ‘फतेह’ पूरा कर लिया है। यह जी स्टूडियो और उनके प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शंस के बीच एक बड़ा कोलैबोरेशन है। फिल्म ‘फतेह’ अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी। इस फ़िल्म में पहली बार सोनू एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।