RBI को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी यहां से गिरफ्तार

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरप्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे वडोदरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंगलवार को आरबीआई को धमकी भरा ईमेल भेजा था।

बताते चलें कि, आरोपी ने मंगलवार को आरबीआई को मेल पर धमकी दी थी। शख्स ने मेल में लिखा था कि आरबीआई दफ्तर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत 11 जगहों पर बम रखा है।

आरोपी ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस्तीफा भी मांगा था। मुंबई पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।