रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में ‘व्यापार विश्व में ब्लॉकचेन के अनुप्रयोग’ विषय पर इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कोलकाता के सहयोग से 22 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के बी. कॉम, बीबीए, बीए अर्थशास्त्र, एम. कॉम और एमबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी और वर्तमान विश्व के परिप्रेक्ष्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने ब्लॉकचेन को व्यापार का भविष्य बताते हुए इसकी उपयोगिता पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने इस तरह की कार्यशाला से महत्वपूर्ण ज्ञानार्जन और अनुभव प्राप्त होने की बात कही। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने कार्यशाला के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत करते हुए डीन (वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग) डॉ. संदीप कुमार ने दुनिया भर में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों को तकनीकी प्रगति के साथ कदमताल करते हुए इस तरह के आयोजनों में भाग लेने को प्रेरित किया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता आईएमआई के प्रोफेसर डॉ अर्णब बंदोपाध्याय ने ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के मौलिक सिद्धांतों, इसके अनुप्रयोगों और इससे संबंधित उद्योगों को प्रासंगिक बनाए रखने की बात की।
कार्यशाला में समापन एसोसिएट डीन (वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग) ने किया। उन्होंने इसमें शामिल प्रतिभागियों और इसके आयोजकों को धन्यवाद दिया।
कार्यशाला में विवि के शिक्षकों डॉ. अशोक अस्थाना, डॉ. पूजा मिश्रा, प्रो. एल. जी. हनी सिंह, डॉ. आरोही आनंद, डॉ. अंजलि श्रीवास्तव, श्वेता कुमारी, किसलय कुमार, श्रेया भारती एवं अन्यान्य छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।