सीसीएल के संयोजन से एसबीयू में सतर्कता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्‍वविद्यालय (एसबीयू) की फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट ने सतर्कता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल के संयोजन से किया। कार्यक्रम का आयोजन बीके बिरला ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गोपाल पाठक, कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह, डीन डॉ संदीप कुमार, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय शशांक शरण, ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को स्वयं के प्रति ईमानदार होने की सलाह दी। उन्होंने कहा अगर हम खुद के प्रति ईमानदार रहेंगे, तभी देश के प्रति सोच पाएंगे। जागरुकता कार्यक्रम का महत्व बताते हुए उन्‍होंने कहा कि‍ सभी लोग इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बन सके, इसलिए जागरुकता अनिवार्य है। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमारा भारत देश एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभर कर आए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने छात्रों को पीसीआई इंडेक्स के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को इतिहास के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने और अपने जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों से भ्रष्टाचार जैसी बुराई से दूर रहने का आहवान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिताओं में छात्रों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभाओं की सराहना की। उन्होंने कई उदाहरणों से ये सिद्ध किया कि‍ देश की सफलता के लिए भ्रष्टाचार से मुक्ति अनिवार्य है। छात्रों को समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरित कि‍या।

कॉमर्स एंड मैनेजमनेट संकाय के डीन डॉ संदीप कुमार ने कहा कि छात्रों को इसका लाभ एक बेहतर समाज का निर्माण करने में आवश्य मिलेगा। इस कार्यक्रम में फ़ैकल्टी ऑफ़ ह्युमैनिटीज एंड लिंग्विस्टिक्स एंड योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी एंड परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स की डीन प्रो नीलिमा पाठक ने सभी को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ प्रतिज्ञा दिलाई।

कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। सतर्कता जागरुकता कार्यक्रम में ‘से नो टू करप्शन, कमिट टू नेशन’ के थीम पर रंगोली, पोस्टर पेंटिंग, डिबेट, इलोक्यूशन, ऐड कॉम्प, नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं नाटक जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका डॉ अंजलि श्रीवास्तव एवं सहायक प्राध्यापक डॉ संदीप चौधरी ने किया। पुरस्कार वितरण का संचालन सहायक प्राध्यापिका प्रो एलजी हनी सिंह ने किया। धन्यवाद सहायक प्राध्यापिका डॉ पूजा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर हरी बाबू शुक्ला, डॉ सुबनी बाड़ा, डॉ राधा माधव झा, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो राहुल वत्स, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, प्रो अमित गुप्ता, फ़ैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स एंड बिज़नेस मैनेजमेंट के सभी शिक्षक, सीसीएल के कर्मचारी, विश्वविधालय के अन्य कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।