उत्तराखंड। उत्तरकाशी सुरंग का एक हिस्सा धंसने के बाद फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। इसके लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त पाइप डाले गए हैं। क्षैतिज ड्रिलिंग भी की जा रही है।
उत्तराखंड के अपर सचिव तकनीकी, सड़क एवं परिवहन महमूद अहमद ने कहा कि सुरंग के अंदर 21 मीटर अंदर एक अतिरिक्त 800 मिमी पाइप भी डाला गया है। देर रात करीब 12:45 बजे हमने मशीन के माध्यम से ड्रिलिंग शुरू की। अब तक हमने तीन और पाइप डाले हैं।
अपर सचिव ने कहा कि जब तक हम सुरंग के अंदर 45-50 मीटर तक नहीं पहुंचते हैं, तब तक हम आपको इतना कुछ नहीं बता पाएंगे। हम बड़कोट से क्षैतिज ड्रिलिंग भी कर रहे हैं। हम वहां से भी लगभग 8 मीटर अंदर प्रवेश कर चुके हैं।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मशीन आज काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ निकलेंगे।
उत्तरकाशी सुरंग हादसा पर पीड़ित श्रमिक के परिवार के सदस्य सुनीता हेम्ब्रम ने बताया कि मैंने अपने बहनोई से बातचीत की है, जो वहां फंसे हुए हैं। वह स्थिर और स्वस्थ हैं। श्रमिकों को भोजन, कपड़े और अन्य सामान मिल गए हैं। उम्मीद है कि उन्हें कल सुबह तक बचा लिया जाएगा।
एक अन्य श्रमिक के परिजन इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मेरे दो परिचित लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं जिसमें से एक मेरा भाई और दूसरा रिश्तेदार है। अधिकारी जो बात बता रहे हैं वह सच है। मैं खुद आज सुबह 6 बजे के आसपास टनल के अंदर गया था। वे लोग (श्रमिक) खुश हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।