सगे भाईयों से दो लड़कियों ने की शादी, सुहागरात में कर दिया कांड

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। दो सगे भाईयों से दो लड़कियों ने शादी की। सुहागरात को ही कांड कर दिया। पीड़ि‍त ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसकी जांच चल रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि दो दुल्हनों ने दो सगे भाईयों से शादी की। सुहागरात से पहले ही खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्‍हें खिला दिया। इसके बाद घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। शादी के लिए रिश्ता एक दलाल के माध्‍यम से तय हुआ था। इसके एवज में दलाल को 80 हजार रुपये दिए थे।

दलाल ही लड़कियों को लेकर शादी लड़कों के गांव पहुंचा था। विवाह से पहले ही उसने निर्धारित रकम दूल्हों से लेने के बाद दोनों की गांव के एक मंदिर में शादी कराई। रीति-रस्म पूरी होने के बाद दुल्हनें ससुराल पहुंचीं। वहां ससुराल वालों और अपने पतियों को खीर बनाकर खिलाई।

खीर में दुल्‍हनों ने नशीला पदार्थ मिला दिया। जब तक अगले दिन दूल्हे और उनके घर के लोग सोकर उठे, तब तक दुल्हन घर का जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो चुकी थी। दूल्हों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। न्‍याय की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।