रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग में बन रहे सुरंग का एक हिस्सा धंस जाने से लगभग 40 श्रमिक फंसे हुए हैं। इनमें 13 श्रमिक झारखंड के भी हैं। उन्हें निकालने का काम चल रहा है।
बारहमासी में सड़क संपर्क के लिए ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह टनल बनाया जा रहा है। इसका एक हिस्सा धंस जाने से 40 श्रमिक वहां फंस गए हैं। सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने की कोशिश युद्ध स्तर पर जारी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सभी विशेषज्ञ एजेंसियां श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने का काम कर रही हैं। इस समय हमारी प्राथमिकता है कि सभी 40 श्रमिकों को बाहर निकाला जाए। हम उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अच्छी बात ये है कि श्रमिकों से संपर्क स्थापित हो गया है।
झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बारे में सूचना दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से श्रमिकों की अविलंब मदद करने का आग्रह किया है। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने विधायक को बताया है कि मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
ये है श्रमिकों की सूची

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।


