दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: पुष्कर दर्शन करने पहुंचा MP का पूरा परिवार हादसे का शिकार, कोई नहीं बचा

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। दुखद खबर राजस्थान के अजमेर जिले से आ रही है। आज 12 नवंबर को पूरा देश दिवाली का पर्व मना रहा है। घर-घर खुशियों का माहौल है। इसी बीच राजस्थान के अजमेर जिले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा इतना ज्यादा भयावह था कि, इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि,  इस भीषण हादसे का शिकार हुए इस परिवार के लोग दिवाली के पर्व पर पुष्कर में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन से पहले ही यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई, उस समय मौके पर कोई नहीं था। हदासे की खबर मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हुए और फिर पुलिस को सूचित कर बुलाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना में मृत सभी लोग मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस के अनुसार गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉली में जा घुसी। इसके चलते चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में देवी सिंह, उनकी पत्नी कुंवर बाई और दो लोग और शामिल हैं।