लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ का प्र‍तिनिधिमंडल मुख्‍यमंत्री से मिला, किया आमंत्रित

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, (लालपनियां, गोमिया, बोकारो) के प्रतिनिधिमंडल ने 21 नवंबर को रांची में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 26 और 27 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस महासम्मेलन में देश-विदेश से हज़ारों सरना धर्मावलम्बी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष बबली सोरेन, देश परगना बैजू मुर्मू, जयराम हांसदा, बबलू हेंब्रम, दासमाथ हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, श्रीमती सीता मुर्मू और सुश्री सविता टुडू शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।