
रांची। सीसीएल के एनके एरिया में संडे को लेकर संग्राम छिड़ गया है। इसे लेकर यूनियन ने 20 नवंबर तक अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में मामला नहीं सुलझने पर 21 नवंबर से सभी परियोजना में गेट मीटिंग होगी। इसके बाद महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इस मुद्दे को लेकर आरसीएमएस की बैठक डकरा वीआईपी सभागार में बीएन पांडे की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीएन पांडे ने कहा कि कामगारों का आर्थिक नुकसान किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में एनके प्रबंधन द्वारा 4 दिन शारीरिक उपस्थिति होने पर संडे ड्यूटी दिया जा रहा है। सिक लीव के दौरान पड़ने वाला रविवारीय भुगतान बंद है। इस मामले में सैप का हवाला देकर प्रबंधन द्वारा दिग्भ्रमित किया जा रहा है।
पांडे ने कहा कि इसके बाद संडे ड्यूटी के बदले पूर्व में बची छुट्टी आठ दिन जमा करने प्रवधान था। इसे भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने एनके एरिया में काम कर रहे असंगठित मजदूरों को बोनस भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग गी।
बैठक के दौरान अब्दुल्लाह अंसारी ने कहा कि प्रबंधन कामगारों के साथ मनमानी करना बंद करें। कामगारों को मिलने वाली सुविधाओं से अगर छेडछाड बंद नहीं किया गया तो आरसीएमएस उग्र आंदोलन करेगा। इससे पूरी एरिया का औद्योगिक माहौल अशांत हो जाएगा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि 20 नवंबर तक अगर प्रबंधन सभी मांगों पर विचार नहीं करता है तो 21 नवंबर से सभी परियोजनाओं में गेट मीटिंग की जाएगी। महाप्रबंधक कार्यालय का 25 नवम्बर को घेराव किया जाएगा। इसके बाद खदान और कोयला डिसपेंच बंद किया जाएगा।
बैठक में बीएन पांडे, अब्दुल्लाह अंसारी, पजू महतो, मुमताज अहमद, सुनील कुमार सिंह, सोनू पांडे, प्याहरी भगत, यशवंत पांडे, कमल मुंडा, अतुकुल्हा अंसारी, कुलदीप कुमार, बाल्मिकी दुबे, कुलेश्वर महतो, बालमुकुंद पांडे, प्रदीप पांडे, मो ईशा, योगेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, मुमताज अंसारी, जसीम अंसारी, कृष्णा सिंह, अमजद खान, शेख सैयद आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।