त्योहार को देखते हुए यात्री बसों की विशेष जांच, वसूला गया 2.17 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

रांची। त्‍योहार को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टैक्स डिफॉल्टर और ओवरलोडेड, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, लाइसेंस और वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की गई। अभियान में 133 वाहनों की जांच हुई और 19 वाहनों से 2.17 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने की जांच

रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश द्वारा 9 नवंबर, 2023 को ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई।

वैद्य दस्‍तावेज के साथ चलाएं वाहन

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा त्योहारों को देखते हुए बसों की विशेष जांच की गई। त्योहार को लेकर बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके, इसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने क्षमता अनुसार सवारियों को वाहन में बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वाहन स्वामी/चालक वैद्य दस्तावेज के साथ वाहन का परिचालन करें।

19 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच के दौरान 133 वाहनों की जांच की गई। कार्यालय कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 19 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। कुल 19 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा, सवारी वाहन) से 2 लाख 17 हजार रुपये जुर्माना वसूले गये।

वाहन संबंधी कागजात दुरुस्त रखें

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अनुरोध किया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं एवं वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें। साथ ही वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिचालन करें। सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।

यहां पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।