Ranchi : फ्लाई ओवर निर्माण के कारण 31 दिसंबर तक बदला ट्रैफिक रूट, जानें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में फ्लाई ओवर का निर्माण चल रहा है। इसके लेकर 31 जनवरी, 2023 तक ट्रैफिक रूट बदला गया है। इसका आदेश यातायात पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर दिया है।

इसमें कहा गया है कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के अनुरोध के आलोक में 29 नवंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक राजेन्द्र चौक में चल रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के मद्देनजर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मेन रोड ओवरब्रिज की यातायात व्यवस्था निम्नवत् होगी।

  • सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन स्मार्ट बाजार, रेडिशन ब्लू, कडरू ब्रीज, अरगोड़ा चौक होकर अपने गंतव्य तक परिचालन करेंगे।
  • हिनू चौक से मेकॉन चौक होकर सुजाता चौक जाने वाले वाहन देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ब्रीज होकर अपने गंतव्य तक गमनागमन करेंगे।
  • कुसई घाघरा से कमांडेंटन्ट आवास मोड़ होकर सुजाता चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी, कडरू ब्रीज होकर अपने गंतव्य स्थान के लिए गमनागमन कर सकेंगे।
  • निवारणपुर से राजेन्द्र चौक होकर सुजाता चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन निवारणपुर से युवराज होटल के बगल से कडरू ब्रीज होकर अपने गंतव्य स्थान के लिए जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।