Ranchi : पिठोरिया अंजुमन के सदर बने सज्जाद खलीफा

झारखंड
Spread the love

रांची (Ranchi)। पि‍ठोरिया अंजुमन के सदर सज्‍जाद खलीफा बने। अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेट्री व खजांची पद का चुनाव कराया गया था। इसमें उन्‍होंने जीत दर्ज की। तीन वर्ष के लिए हुए वाले चुनाव में गांव के दर्जी मोहल्ला के 283 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान और मतगणना के लिए गांव के मदरसा भवन को केन्द्र बनाया गया था।

इसमें सज्जाद खलीफा सदर निर्वाचित हुए। उन्हें 193 मत प्राप्त हुए। दूसरे प्रत्याशी हफीज अंसारी को 86 मत मिले। सेक्रेट्री पद के लिए फिरोज आलम को 107 मत प्राप्त हआ। इनके प्रतिद्वंदी सरवर खान को 89 मत मिले। खजांची पद में आसिफ आलम को 180 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहने वाले अफरोज अंसारी को 98 मत मिले।

चुनाव सम्पन्न कराने में निर्वाचन कमेटी के मौलाना महफूज आलम, अलीईमाम अंसारी, मुफ्ति शाहिद रजा, हाफिज अज्जु सहित दर्जनों वॉलंटियर्स और पिठोरिया थाना पुलिस के जवान की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।