Ranchi : कल से ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव, जानें

झारखंड
Spread the love

रांची (Ranchi)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर से झारखंड के दौरे पर हैं। इस क्रम में वे खूंटी भी जाएंगे। इसके अलावा झारखंड स्‍थापना दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इसके मद्देनजर विधि व्यवस्था के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। रांची आने से पहले इसके बारे में जरूर जान लें।

रांची ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रूट में यह बदलाव 14 नवंबर, 2023 की शाम 8 बजे से रात 10.30 बजे तक लागू होगा। इसके अलावा 15 नवंबर की सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक यह व्‍यवस्‍था लागू रहेगी।

हवाई यात्रियों के लिए

हवाई यात्रियों को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचने और हवाई अड्डा से अपने गंतव्य तक जाने के लिए अतिरिक्त 4 वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कि‍या जा सकता है।
(क) हेथू तुम्बागुटू करमटोली 1 कुम्हार कुटिया चौक (तुफानी इंक्लेव) मार्ग भाया रिंग रोड खरसीदाग व दूसरी ओर सदाबहार चौक, नामकुम।
(ख) हेथू तुम्बागुटू बड़काटोली, चन्दाघासी भाया भुसूर (प्राथमिक विद्यालय, भुसूर) मार्ग भाया रिंग रोड।
(ग) आर्मी एविएशन कैम्प एयरपोर्ट मैदान पोखरटोली नीम चौक- ख्वाजानगर मनिटोला भाया डोरंडा (पुराना झारखंड उच्च न्यायालय) मार्ग।
(घ) सिंह मोड़- लटमा रोड होते हुए हेथू बिरसा मुंडा अन्तर्राष्ट्रीय विमानपत्तन।

अन्य यात्रियों के लिए

(क): लालपुर चौक से जेल चौक / कचहरी चौक और जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक / जेल चौक की ओर आने वाले वाहन शहीद चौक, अलबर्ट एक्‍का चौक होकर गंतव्य तक जाने में सहुलियत होगी।
(ख) कांके रोड से हरमू रोड होकर बिरसा चौक जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड होकर नया सराय के रास्ते गंतव्य तक जाने में सहुलियत होगी।
(ग) पिस्का मोड़ से रातु रोड की ओर आने वाले वाहन रिंग रोड, कांके रोड, राम मंदिर, मोरहाबादी, बरियातु रोड से गंतव्य तक जाने में सहुलियत होगी।
(घ) धुर्वा के तरफ से बिरसा चौक होकर हिनू की ओर जाने वाले वाहन धुर्वा से सिंह मोड़, सदाबहार चौक, डोरंडा होकर गंतव्य तक जाने में सहुलियत होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।