नई दिल्ली। सोमवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गरज के साथ झमाझम बारिश हुई और ओले भी गिरे। इसके परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
