Jharkhand की हॉकी खिलाड़ी रोपनी को रेलवे ने दिया नौकरी का ऑफर

झारखंड
Spread the love

रांची। अच्छी खबर यह आई है कि, दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने अब हॉकी खिलाड़ी और जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की रोपनी कुमारी को नौकरी का ऑफर दिया है।

रोपनी अभी जूनियर वर्ल्ड कप के लिए बेंगलुरु में चल रहे भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल हैं। उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे रांची ने नौकरी का ऑफर दिया है।

हॉकी झारखंड के मनोज कोनबेगी ने इसे प्रशंसनीय बताया कि यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

किसी बड़े प्रतियोगिता हॉकी कैंप से पहले इस तरह का ऑफर आने से खिलाड़ी को अपने भविष्य के लिए निश्चितता दिखती है। काफी मनोबल बढ़ता है। इसका जरूर लाभ मिलेगा।