धनबाद। एआईआरएफ के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का दो दिवसीय स्ट्राइक वॉलेट 22 नवंबर को संपन्न हो गया। यह स्ट्राइक बैलट धनबाद मंडल की 14 शाखा के साथ-साथ पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडल में एक साथ हुआ। यह पूरे भारतीय रेलवे में एक साथ 21 और 22 नवंबर को हुआ।
रेल कर्मचारी की नई पेंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर यह स्ट्राइक बैलेट ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रखा गया था। धनबाद मंडल की सभी 14 शाखा के संपन्न हुए वोटो की गिनती कर पटना स्थित ईसीआरकेयू के मुख्य कार्यालय में भेज दिया जाएगा।
पटना से पांचों मंडल का परिणाम एआईआरएफ के मुख्य कार्यालय को भेजा जाएगा। फिर वहां जो निर्णय लिया जाएगा, उसी पर सभी जोन मंडल और शाखा अमल करेंगे।
आज धनबाद की तीनों ईसीआरकेयू शाखा के प्रतिनिधियों ने सभी डिपो और कार्यालय में जाकर स्ट्राइक बैलट संपन्न करने में अपनी भागीदारी निभाई। इसमें बीके दुबे, नेताजी सुभाष, एनके खवास, सोमेन दत्ता, जेके साव, सुदर्शन महतो, आरके सिंह, एके दास, अजय कुमार सिंह, इस्लाम अंसारी, तपन भटाचार्जी, प्रदीप्तो सिन्हा, एमके मुकेश, सुरेंद्र चौहान, अमरजीत यादव, प्रशांत बनर्जी, पिंटू नंदन, भानु प्रकाश गुप्ता, राजकुमार, पवन कुमार, उपेंद्र मंडल और विश्वजीत मुखर्जी ने भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।