अधिकारी पल-पल ले रहे सुरंग से निकले झारखंड के श्रमिकों की जानकारी

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों की देखभाल और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए अधिकारियों की टीम उत्तराखंड में वस्तुस्थिति का लगातार जायजा ले रही है। फिलहाल श्रमिकों का सिलक्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच हुआ है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी 15 श्रमिकों के परिवार को फोन कर उनके कुशलता की जानकारी दी गई है।

कुछ के परिजन भी पहुंचे उत्तराखंड

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष झारखंड के श्रमिकों के परिवार से लगातार संपर्क में है। श्रमिकों के परिजन अपने प्रियजन की सुरक्षित टनल से बाहर आने और झारखंड सरकार से मिल रहे सहयोग से खुश हैं। फिलहाल श्रम विभाग के प्रतिनिधियों ने सभी 15 श्रमिकों से सिलक्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुलाकात की है। श्रमिकों को ऋषिकेश स्थित ऐम्स भेजा गया है, जहां उनकी गहन जांच की जाएगी। डॉक्टर द्वारा फिट घोषित के बाद सभी श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर झारखंड लाया जाएगा।

यहां भी पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।