किसानों के बीच सरसों बीज का नि:शुल्‍क वितरण किया गया

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय पर फसल विस्तार योजना के तहत प्रखंड के 110 सुयोग्य किसानों के बीच गुरुवार को सरसों बीज का नि:शुल्‍क वितरण किया गया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडे उर्फ पिंकु पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओम प्रकाश साव, सीईओ सूर्यकांत तिवारी, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार राम, श्रीकांत तिवारी ने संयुक्त रूप से इसे बांटा।

उक्त अवसर पर बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि नि:शुल्क रूप से सरसों बीज और नैनो यूरिया खाद का वितरण कर किसानों की मनोबल को बढ़ाया जाए। साथ हीं, उत्तम क्वालिटी के बीज एवं नैनी उर्वरक से किसानों के खेतों में उपज दोगनी हो सके, ताकि उस किसान की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि समय अनुसार किसानों की रबी फसलों की अन्य प्रकार का बीज आने पर नि:शुल्क रूप से वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।